Commercial Advertisment

Hazaribagh : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसर गिरफ्तार, माइंस बंद कराने और मारपीट का आरोप

Hazaribagh : एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में तनाव उस वक्त और बढ़ गया, जब शनिवार को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसरों ने माइंस में जबरन काम बंद करा दिया और वहां मौजूद ट्रांसपोर्टरों व वाहन चालकों के साथ मारपीट की। इस मामले में बड़कागांव पुलिस ने रविवार सुबह पांचों बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : जरा बचके! आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी… 

Hazaribagh : योगेंद्र साव के कार्यालय से सभी बाउंसर गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और कथित रूप से योगेंद्र साव के निजी सुरक्षा गार्ड (बाउंसर) के तौर पर काम कर रहे थे। पुलिस ने इन पांचों को योगेंद्र साव के कार्यालय से पकड़ा, जहां उस समय खुद योगेंद्र साव और उनकी पत्नी एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी मौजूद थीं।

ये भी पढ़ें- झारखंड में फर्जी गजट नोटिफिकेशन से आधार सुधार का गोरखधंधा, फोटोशॉप के जरिए की जा रही हेराफेरी 

Hazaribagh : बरियातू माइंस से जुड़ा हुआ है मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चट्टी बरियातू माइंस में पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। यह आंदोलन साव की पत्नी निर्मला देवी के चिमनी भट्टा परिसर की चारदीवारी को एनटीपीसी द्वारा तोड़े जाने के विरोध में हो रहा है। इसी दौरान हिंसा भड़क उठी और मारपीट की घटना सामने आई। घटना के बाद ट्रांसपोर्ट यूनियन ने बड़कागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : गर्भ में जुड़वा बच्चों की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप 

पुलिस इस मामले में पहले भी योगेंद्र साव के आठ अन्य समर्थकों को गिरफ्तार कर चुकी है और अब अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं हत्या! भाजपा ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, 17 अगस्त को जाएगी गोड्डा… 

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Breaking : मुझे धमकी मिली है 400 जवान घर में घुसे, सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं हत्या थी-अंबा प्रसाद ने खोल दी पोल… 

Palamu Double Murder : डबल मर्डर केस से हिला पलामू! सास और दामाद की एक साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

 Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं मर्डर था! साजिश कर मारा गया सूर्या, मामले की सीबीआई जांच हो-अर्जुन मुंडा… 

 Palamu Murder : शादी के बाद भी प्रेम संबंध, युवक की बेरहमी से हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार… 

Bokaro : नजर हटी और बाइक गायब, 5 शातिर बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे… 

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...