Hazaribagh : कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, दिशोम गुरु के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Hazaribagh : रविवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी एवं मुन्ना सिंह ने दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने दिशोम गुरु एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता परम आदरणीय शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Hazaribagh के विकासात्मक विषयों एवं जनहित की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई

Hazaribagh की समस्याओं से कराया अवगत
Hazaribagh की समस्याओं से कराया अवगत

मुलाकात के दौरान हजारीबाग क्षेत्र से संबंधित विकासात्मक विषयों एवं जनहित की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष स्थानीय जनता की अपेक्षाओं, अधूरे विकास कार्यों तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को प्रभावी ढंग से रखा। सिंह ने भरोसा जताया कि राज्य सरकार जन आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में हजारीबाग क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...

Hazaribagh 117 Acre Land Dispute: 117 एकड़ जमीन विवाद में झारखंड...

Hazaribagh 117 Acre Land Dispute: रांची स्थित झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग ज़िले के बरकठा सर्कल के मौजा-बेरो कला में 117.68 एकड़ विवादित जमीन...