Hazaribagh : महाकुंभ जाने के लिए चौपारण के पास दो दिनों से लंबा जाम, सैंकड़ों वाहनों की लगी कतार…

Hazaribagh : हजारीबाग जिला बिहार का सीमावर्ती क्षेत्र है। इसी रास्ते से झारखंड, बिहार उड़ीसा के लोग महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। अत्यधिक गाड़ियों के परिचालन के कारण सड़क पूरी तरह से जाम हो चुका है। आलम यह है कि गाड़ी का परिचालन भी थम चुका है। हालांकि बिहार से झारखंड की ओर आने वाली लेन खुला रखा गया है।

jrt5 22Scope News

Hazaribagh : जीटी रोड पर वाहनों का सैलाब

झारखंड से बिहार होकर जाने वाले प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को लेकर जीटी रोड पर गुरुवार और शुक्रवार को भी वाहनों का सैलाब दिखा। इसमें खासकर छोटी कारों और निजी वाहनों की संख्या अधिक रही। कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर बीते लगभग चार दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई है।

चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने कहा बिहार सरकार ने राज्य की सीमा को सील कर दिया। बिहार से झारखंड आने वालों के लिए सीमा खुला रखा गया है। जब तक बिहार की सीमा को खोला नहीं जाता है, तब तक वाहनों का निकलना मुश्किल है। अभी बिहार और यूपी की ओर इस रास्ते से जाना संभव नहीं है। लोगों से अपील है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक जीटी रोड के सफर से लोगों को दूर रहना चाहिए।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट–

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...