Advertisment

Hazaribagh: 4 अप्रैल को JMM का स्थापना दिवस कार्यक्रम, सीएम हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल

Hazaribagh: झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना 46वां स्थापना दिवस हजारीबाग में मनाने जा रहा है। यह समारोह आगामी 4 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गाण्डेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और राज्य के कई कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा जिले के सभी 16 प्रखंडों से झामुमो के कार्यकर्ता इस आयोजन में शिरकत करेंगे।

Hazaribagh: एक वर्ष के कामकाज की समीक्षा की जाएगी

संजीव बेदिया ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के बीते एक वर्ष के कामकाज की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि झामुमो के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। स्थापना दिवस समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसे सफल बनाने के लिए संगठन की ओर से हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...

JPSC Exam Irregularities: JPSC Case में नया मोड़! डेटा हटाने की...

JPSC Exam Irregularities: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच के दौरान अहम बातें सामने आई हैं, खासकर पूर्व...