हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने ज्वलंत जन मुद्दे को संसद में उठाया, हो रही है जमकर तारीफ

हजारीबाग : सांसद मनीष जायसवाल हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों की जन आकांक्षाओं और ज्वलंत महत्वपूर्ण जन मुद्दे को लेकर देश के सर्वोच्च सदन लोकसभा में मोदी सरकार 3.0 के बजट सत्र के जीरो आवर के दौरान बुधवार को गूंजते नजर आए। लोकसभा के सदन में पहली बार बोलते हुए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सबसे पहले मैं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे इस सर्वोच्च सदन में चुनकर भेजा है।

जिसके बाद सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों की आवाज और मांग को रखते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय हजारीबाग और रामगढ़ जिला जी दोनों मिलकर इस लोकसभा क्षेत्र का निर्माण करता है। यहां बहुत सारे माइंस संचालित है। टाटा स्टील का माइंस यहां ऑपरेट होता है, सीसीएल की माइंस ऑपरेट होती है और एनटीपीसी की माइंस यहां ऑपरेट होना शुरू हुई है।

उन्होंने कहा कि कोयल का बहुत आयात परिचालन यहां से हो रहा है, लेकिन हमारे जितने स्टेशन हैं यथा हजारीबाग स्टेशन, बरही स्टेशन, बरकाकाना स्टेशन, पतरातू स्टेशन, रामगढ़ स्टेशन इन सभी स्टेशन से लंबी दूरी की पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बहुत कम है। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि रेल मंत्री जी सदन में बैठे हुए हैं मैं उनका ध्यान आकृष्ट कराना चाहूंगा कि यह 30 लाख आबादी का क्षेत्र है और यहां से बरकाकाना से रांची तक के कठिन रेल मार्ग होने के वाबजूद पहाड़ों को चीरकर निर्माण किया जा चुका है।

मैं आग्रह करना चाहता हूं कि हजारीबाग और रामगढ़ के स्टेशनों से लंबी दूरी के पैसेंजर ट्रेन दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलोर, सूरत, कोलकाता, अहमदाबाद आदि गंतव्य स्थानों के लिए परिचालन यथाशीघ्र शुरू किया जाय ये अतिमहत्वपूर्ण हैं।

सांसद मनीष जायसवाल ने सरकार से यह भी कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोगों को ऐसा महसूस होता है कि हमारे यहां रेल लाइन केवल कोयला ढोने के लिए है । इधर लोकसभा में सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर पूरे लोकसभा क्षेत्र में उनके प्रति सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोग मनीष जायसवाल को सासंद चुनकर गर्व कर रहें हैं।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मैंने जनता से वादा किया था कि आपकी समस्या को मुखरता से उठाऊंगा। शुरुआत हो गई है और प्रयास जारी रहेगा “संकल्प से सिद्धि” तक का सफर हजारीबाग लोकसभा वासियों के साथ व आशीर्वाद से जरूर पूरा होगा।

सांसद मनीष जायसवाल सांसद मनीष जायसवाल  
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img