Advertisement
Advertisement

Hazaribagh Murder : कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, परिजनों से मिले विधायक प्रदीप प्रसाद…

Hazaribagh Murder : कल देर रात कांग्रेस नेता सह कटकमदाग प्रखंड प्रमुख कुमारी विनीता के पति उदय साव सर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है जिस मामले में आज सदर विधायक प्रदीप प्रसाद उनके परिजनों से मिलने हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे जहां मृतक उदय की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

Hazaribagh Murder : कटकमदाग प्रखंड प्रमुख के पति की सर पर गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस...
Hazaribagh Murder : कटकमदाग प्रखंड प्रमुख के पति की सर पर गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

ये भी पढ़ें-Hazaribagh Murder : कटकमदाग प्रखंड प्रमुख के पति की सर पर गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

हजारीबाग में डर का माहौल है

इस दौरान उनके साथ विधानसभा में उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह भी मौजूद रहे। परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जिस प्रकार से हजारीबाग में आए कुछ दिनों में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है निश्चित तौर पर हजारीबाग में डर का माहौल है।

अब डर तो उनके घर तक भी पहुंच गया है जब देर रात निकालने पर उनकी पत्नी भी उनसे बाहर नहीं निकलने की बात कर रही है तो आप सोच सकते हैं कि शहर में किस प्रकार का डर का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Gumla Accident : नशे के हालत में पुल से नीचे गिरने से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल… 

Hazaribagh Murder : सड़क से सदन तक आवाज उठाउंगा-प्रदीप यादव

वहीं उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाने की बात कही है। पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर इस पूरे मामले का उद्वेदन एक सप्ताह के भीतर नहीं होता है तो हजारीबाग में सड़क से लेकर विधानसभा में सदन तक इस पूरे बात को लेकर विरोध करेंगे।

ाबग min 22Scope News

उदय साव की हत्या के बाद शहर में निश्चित तौर पर एक डर का माहौल है और विगत दिनों हजारीबाग शहर में हुई दो घटनाओं ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। पक्ष एवं विपक्ष दोनों ही तरफ से पुलिस प्रशासन के कार्य शैली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बहरहाल देखने वाली बातें होगी की कब इस मामले का उद्वेदन होता है हालांकि अभी उदय के मृत शरीर की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Garhwa Accident : एक के बाद एक टकराई 5 गाड़ियां, विधायक अनंत प्रताप देव के काफिले… 

कटकमदाग प्रखंड के पति की गोली मारकर हत्या

Hazaribagh Murder : मृतक की फाइल फोटो
Hazaribagh Murder : मृतक की फाइल फोटो

बताते चले कि कल रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा कांग्रेस नेता सह कटकमदाग प्रखंड प्रमुख कुमारी विनीता के पति उदय साव को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में डर का माहौल है। डर का माहौल इसलिए भी है क्योंकि दो दिन पहले भी अपराधियों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार दी थी। इलाके में दो दिनों के अंदर हत्या के बाद स्थानीय लोगों में रोष का माहौल है।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट—

 

Commercial Advertisment

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...