Hazaribagh : गैर मजरुआ जमीन पर चर्च तोड़ने के बाद बिगड़ा माहौल, बंधु तिर्की ने…

Hazaribagh : हजारीबाग में उस समय मामला गर्म हो गया जब गैर मजरुआ खास प्रकृति की सरकारी जमीन पर नया बस स्टैंड के समीप बड़ा बाजार थाना निर्माण का मामला गरमा गया है। बुधवार को काटों का तार लगाने पहुंची बड़ा बाजार पुलिस को सीएनआई चर्च के लोगों ने विरोध किया और कांटों का बाड़ लगाने से रोक दिया।

ये भी पढ़ें- Ramgarh CBI Raid के बाद दो अधिकारियों के आनन-फानन में तबादले से मचा हड़कंप… 

Hazaribagh : भारी संख्या में जुटे लोग
Hazaribagh : भारी संख्या में जुटे लोग

पूरा मामला बड़ा बाजार ओपी के लिए सरकार द्वारा चिहिंत जमीन से जुड़ा है, जिसे लेकर अपने कब्जे की जमीन पर सीएनआई चर्च द्वारा होली के दौरान रातों-रात शेड और धार्मिक चिन्ह लगाकर कब्जा को पुख्ता प्रमाणित करने का प्रयास किया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को गिरा दिया था। अवैध निर्माण गिराए जाने के बाद यह मामला विवादों में आ गया और सीएनआई चर्च उपरोक्त सरकारी जमीन को चर्च के होने की बात कहीं जा रही है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : एक ही एटीएम पर तीसरी बार चोरी की वारदात, एटीएम काटकर लाखों उड़ा ले गए चोर… 

ey 1 22Scope News

एक वर्ष पूर्व जमीन बड़ा बाजार ओपी के लिए आवंटित

जानकारी के अनुसार सदर अंचल द्वारा सरकारी रिकार्ड में दर्ज विवरणी के आधार पर यह जमीन एक वर्ष पूर्व बड़ा बाजार ओपी के लिए आवंटित की थी। बुधवार को इसी जमीन पर पुलिस कंटीला तार से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर घेरा बंदी करना चाहती थी।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Danuwa Accident : दनुआ घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन वाहनों में भीषण टक्कर, एक की मौत दो के कटे पैर और… 

तार लगाने की खबर मिलने के बाद देखते हीं देखते सैकड़ोंं लोग पहुंच कर कार्य का विरोध करने लगे। विरोध इस कदर था कि पुलिस को मोर्चा से पीछे हटना पड़ा। पूरे मामले में सीएनआई चर्च पास्टर पवन हेंब्रम ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री से बात हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी के साथ न्याय होगा।

Hazaribagh : प्रशासन को अपनी गलती को सुधारणा चाहिए-बंधु तिर्की

58 22Scope News

आज विरोध कर रहे लोगों के समर्थन में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और हजारीबाग के पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह भी विवादित स्थल पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने कहा कि जब यहां पर प्राथना स्थल यानी चर्च था तो थाना बनाने की क्या जरूरत थी वो इसका विरोध करते हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi Firing : कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फायरिंग मामले में 6 धराए, ये निकला मास्टरमाइंड… 

वही पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने भी कहा कि यह एक प्रशासनिक चूक है तथा प्रशासन को अपनी गलती को सुधारणा चाहिए क्योंकि ये जमीन शुरू से प्राथना स्थल यानी चर्च की रही है और प्रशासन जिस प्रकार इसे हटाने का प्रयास कर रहा है वो गलत है। वहीं मामले में सीओ का कहना है कि यह जमीन गैर मजरुआ खास जमीन है और शत प्रतिशत सरकार की जमीन है। चर्च से इस जमीन का कोई वास्ता नहीं है।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...