हजारीबाग: पुलिस को नशाखोरियों के खिलाफ एक सफलता मिली है, बताते चलें हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कूटी वाहन पर दो व्यक्तियों के द्वारा अवैध हथियार के साथ मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढा चौक स्थित की जा रही है।
सूचना के आधार पर कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी और अन्य पुलिस कर्मियों ने छापेमारी दल गठित कर दीपूगढा चौक स्थित वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक स्कूटी वाहन सहित दो व्यक्तियों को अवैध हथियार पिस्तौल और ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने पकड़ लिया गया।
बता दे की गिरफ्तार नशा के सौदागर विक्रम सिंह कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढा चौक और राहुल कुमार मेहता इचाक थाना क्षेत्र के जगड़ा गांव के रहने वाले हैं। नशा के तस्करों के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, दो मैगजीन के अलावे 4 ग्राम ब्राउन शुगर,16,200 नगद रकम और 2 बाइंडिंग मशीन भी बरामद किए गए हैं ।
बताया जाता है कि नशा तस्कर विक्रम सिंह के द्वारा बड़े पैमाने पर चतरा से ब्राउन शुगर लाकर छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर हजारीबाग में छात्रों और युवाओं के पास बिक्री किया जा रहा है।


