Hazaribagh : मनीष जायसवाल की जीत के लिए खूब पसीना बहाया है-प्रदीप यादव

Hazaribagh – हजारीबाग में एक बार फिर से भाजपा ने अपना सीट बरकरार रखा है। सदर विधायक मनीष जायसवाल अब हजारीबाग संसदीय सीट के सांसद बन गए हैं। इस जीत में कई लोगों ने खूब मेहनत किया है, पसीना बहाया है और उसी में से एक भाजपा के नेता प्रदीप प्रसाद भी हैं।

आज न्यूज 22स्कोप की टीम ने उनसे बातचीत की जिसमें उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर सारे कार्यकर्ताओं की यह जीत है। जनता की जीत है और खुद मनीष जायसवाल सुबह 6:00 बजे से रात 10:11 बजे तक रात तक जनता के बीच रहते थे।

इस जीत में अहम योगदान रहा है

जब वह विधायक थे तो उनके द्वारा किए गए कार्य ने इस जीत में अहम योगदान निभाई है। साथ ही साथ उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला है और कहा है कि हमने पहले भी कहा था कि मतगणना तक कोई भी जेपी पटेल के साथ नजर नहीं आएगा तो हुआ भी कुछ वैसा ही है।

उनका इशारा पूर्व वित्त मंत्री एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा की तरफ था। वही मनीष जायसवाल के सांसद बनने के बाद खाली हुए सदर विधानसभा पर भी उन्होंने अपनी दावेदारी देते हुए कहा है कि निश्चित तौर पर अगर आला कमान चाहेगी तो वह चुनाव लड़ना चाहेंगे।

अब देखना यह होगा कि मनीष जायसवाल के सांसद बनने के बाद खाली हुए विधानसभा सीट पर आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से चुनाव में अपना उम्मीदवार किसे बनाती है।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...