हजारीबाग रामनवमी झांकियों में प्रदर्शन के दौरान 1300 से अधिक घायल, 35 की हालत गंभीर

हजारीबाग: रामनवमी के अवसर पर पारंपरिक हथियारों के साथ निकाली गई झांकियों में उमड़ी भारी भीड़ के दौरान कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। इन झांकियों में भाग ले रहे 1300 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

घटना के दसवें दिन भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को वहां 350 लोगों का इलाज किया गया। इनमें कुछ लोगों को गहरी चोटें आई थीं, जिनका इलाज अभी भी चल रहा है। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में भी बड़ी संख्या में घायलों का इलाज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक इन शिविरों में करीब 1000 लोगों को चिकित्सीय सहायता प्रदान की गई।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस घटना में 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं दो लोगों को पेट में भुजाली से वार किए जाने के कारण गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स (राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) रेफर किया गया है। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही थी

Video thumbnail
JMM के केन्द्रीय महाधिवेशन का आज दूसरा दिन, क्या हेमंत चुने जाएंगे JMM के अध्यक्ष...
02:33:46
Video thumbnail
रात 10:30 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News @22SCOPE Big News | (15-04-2025)
16:37
Video thumbnail
सिरोमटोली फ़्लाईओवर को लेकर विरोध जताते लोगों ने अजय तिर्की को लेकर क्या कहा सुनिये .....
03:08
Video thumbnail
CM हेमंत सोरेन के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ता ने क्या कहा? किस बात की जताई खुशी? JMM
10:19
Video thumbnail
आखिर कैसे ज्वैलरी शॉप की रेकी करते लुटेरों ने फूलों की दुकान में अड़ा दिया हथियार | News 22Scope |
03:00
Video thumbnail
CM हेमंत सोरेन बने JMM के केंद्रीय अध्यक्ष, तो पूर्व मंत्री मिथलेश ने गदगद हो कर कहा…JMM Convention
01:48
Video thumbnail
रिम्स शासी परिषद बैठक में कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा पर बड़ा सवाल, कब होगा अमल | Jharkhand News |
06:12
Video thumbnail
CM हेमंत सोरेन को पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेवारी, तो JMM सांसद महुआ माजी ने कहा…JMM Convention
02:04
Video thumbnail
मंत्री हफीजुल के बयान पर भड़की बीजेपी ने बंगाल बनाने की साजिश बताते रखी बड़ी मांग
04:10
Video thumbnail
क्या पेसा कानून पर ट्राइबल एडवाइजरी कॉउंसिल की बैठक में होगा निर्णय, क्या क्या आयेगा प्रस्ताव
03:12