हजारीबाग रामनवमी झांकियों में प्रदर्शन के दौरान 1300 से अधिक घायल, 35 की हालत गंभीर

हजारीबाग: रामनवमी के अवसर पर पारंपरिक हथियारों के साथ निकाली गई झांकियों में उमड़ी भारी भीड़ के दौरान कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। इन झांकियों में भाग ले रहे 1300 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

घटना के दसवें दिन भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को वहां 350 लोगों का इलाज किया गया। इनमें कुछ लोगों को गहरी चोटें आई थीं, जिनका इलाज अभी भी चल रहा है। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में भी बड़ी संख्या में घायलों का इलाज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक इन शिविरों में करीब 1000 लोगों को चिकित्सीय सहायता प्रदान की गई।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस घटना में 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं दो लोगों को पेट में भुजाली से वार किए जाने के कारण गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स (राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) रेफर किया गया है। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही थी

Saffrn

Trending News

Jamshedpur Heatwave: बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत,...

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बीच बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहे 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत। डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की आशंका जतायी। Jamshedpur...

Ganga Dussehra 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा दशहरा, स्नान...

 गंगा दशहरा 26 मई 2026 को मनाया जाएगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और रवि योग में पड़ रहे इस पर्व पर गंगा स्नान, दान और पूजा...

South India Train Rush: वेल्लोर और बेंगलुरू जाने वाली ट्रेनों में...

रांची से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग। वेल्लोर इलाज और नौकरी-पढ़ाई के कारण बढ़ी यात्रियों की संख्या, नई...

Dhanbad Cyber Crime: APK File से करोड़ों की ठगी करने वाला...

धनबाद में APK फाइल के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा। I4C टीम जांच में जुटी, पांच साइबर अपराधी...

CBSE Result Portal Update: स्कैन कॉपी आवेदन की तारीख बढ़ी, Server...

CBSE ने 12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 तक बढ़ाई। पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी के बाद...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img