Gumla: किरतो डैम में मिला नर कंकाल, मचा हड़कंप

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा हरिजन कॉलोनी के समीप किरतो डैम में एक अज्ञात नर कंकाल बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुन्दन चौधरी, एसआई दिनेश कुमार और एएसआई निर्मल राय थाना के जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से नर कंकाल को डैम से निकाला।

Gumla: किरतो तालाब में मिला नर कंकाल

थानाध्यक्ष कुन्दन चौधरी ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि किरतो डैम में एक नर शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और शव को बाहर निकालने का कार्य किया। शव को निकालने के बाद उसे सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है, जहां उसकी पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

Gumla: मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस घटना ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे और मामले की गहराई से जांच की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी को इस शव की पहचान के बारे में कोई जानकारी हो तो वह पुलिस से संपर्क करें। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की जानकारी प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...