स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोनारी घाट में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

जमशेदपुरः लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा में पूरा झारखण्ड भक्तिमय हो गया है। भगवान भास्कर की अराधना में आम से लेकर खास जुटे हुए हैं। महापर्व छठ के अवसर पर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के तीसरे दिन रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पत्नी सुधा गुप्ता के साथ सोनारी के दोमुहानी घाट पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस बीच पूजा-अर्चना कर उन्होंने ईश्वर से राज्य और देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना किया।

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...