नालंदा: नालंदा में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में अचानक एक दर्जन से अधिक छात्राओं की तबियत ख़राब हो गई जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिल रही है कि एक छात्रा की मौत हो गई जबकि अन्य सभी छात्राएं इलाजरत हैं। एक छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया है।
मामला नालंदा के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परवलपुर की है जहां सोमवार को अचानक एक दर्जन से अधिक छात्राएं बीमार पड़ गई। छात्राओं के बीमार पड़ने के बाद शिक्षा महकमे में खलबली मच गई। मामले की सूचना पर सिविल सर्जन और हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी भी परवलपुर अस्पताल पहुंच कर छात्राओं की तबियत की जानकारी ली।
मामले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परवलपुर के चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि अब तक 15 छात्राओं को इलाज के लिए लाया गया है जिसमें एक छात्रा किरण कुमारी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतिका छात्रा में चमकी बुखार की शिकायत थी जबकि अन्य छात्राएं फ़ूड प्वायजनिंग की शिकार हैं। वहीं छात्राओं ने स्कूल के खाने की शिकायत भी की।
जानकारी के मुताबिक एक छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया है। बता दें कि इसी आवासीय विद्यालय में अपनी सहेली से मिलने आयी एक छात्रा की भी तबियत बिगड़ने से मौत हो गई थी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- ANM Students ने स्कूल में जड़ा ताला, प्रदर्शन करते हुए पहुंची डीएम आवास
नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट
Nalanda Nalanda Nalanda
Nalanda


















