रांची : झामुमो विधायक बसंत सोरेन के खिलाफ भाजपा नेताओं की शिकायत के मामले में चुनाव आयोग में आज सुनवाई होगी.
पूर्व में चुनाव आयोग ने 15 जुलाई की तिथि निर्धारित की थी.
लेकिन बसंत सोरेन के अधिवक्ता ने अतिरिक्त समय की मांग की थी.
इसके बाद चुनाव आयोग ने चार अगस्त का समय दिया.
गौरतलब है कि भाजपा ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के तहत
बसंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की मांग निर्वाचन आयोग से की है.
शेल कंपनियों में निवेश मामले में भी होगी सुनवाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों के शेल कंपनियों में निवेश मामले में राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर स्पेशल लीव पिटीशन पर आज सुनवाई होगी. यह मामला जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस सुधांशु धुलिया की खंडपीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है.
भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से की है शिकायत
बता दें कि बसंत सोरेन के खिलाफ भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि वह चंद्र स्टोन वर्क्स में पार्टनर और ग्रैंड माइनिंग कंपनी में साझेदार हैं. यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 9 ए के तहत विधायकी से अयोग्यता के दायरे में आती है. राज्यपाल ने इसपर फैसला लेने से पहले भारत निर्वाचन आयोग से परामर्श मांगा है. परामर्श देने से पहले आयोग मामले की सुनवाई कर रहा है.
रिपोर्ट: शाहनवाज
Highlights


















