HC में टाउन प्लानर की नियुक्ति मामले में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एस.एन.पाठक की अदालत में सहायक टाउन प्लानर की नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. इस संबंध में स्वप्निल मयूरेश की ओर याचिका दाखिल की गई है. जिसमें कहा गया है कि जेपीएससी को प्रमाण-पत्र जमा करने की तिथि बढ़ाए जाने का अधिकार नहीं है. जबकि जेपीएससी की ओर से उक्त अधिकार से संबंधित नियमावली कोर्ट में पेश करते हुए कहा गया कि उन्हें ऐसा करने का अधिकार है. इसलिए उनकी ओर कोरोना का देखते हुए प्रमाण-पत्र जमा करने की तिथि को बढ़ाया गया था, जो कि उचित है.

इस सुनवाई को लेकर उच्च न्यायालय, झारखंड के अधिवक्ता संजय पिपरवार ने बताया कि इस मामले में मुख्य बिन्दु याचिकाकर्ता ने यह उठाया था कि जेपीएससी को प्रमाण-पत्र जमा करने की तिथि बढ़ाए जाने का अधिकार नहीं है. जबकि रूल्स ऑफ प्रसिजर 2002 के तहत जेपीएससी को अधिकार है. किसी भी विज्ञापन के तिथि को जेपीएससी एक्सटेंड कर सकता है, अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा सकता है. इस मामले में फिलहाल कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा है.

रिपोर्ट: प्रोजेश

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...