चर्चित कोचिंग विवाद व फायरिंग मामला : खान की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, 3 जुलाई को अगली तारीख

पटना : चर्चित कोचिंग विवाद एवं फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को पटना के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई तीन जुलाई 2026 को निर्धारित की है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने जेल में बंद बॉडीगार्ड के हथियार के लाइसेंस से संबंधित रिपोर्ट संबंधित थाना से तलब की है

सुनवाई के दौरान अदालत ने जेल में बंद बॉडीगार्ड के हथियार के लाइसेंस से संबंधित रिपोर्ट संबंधित थाना से तलब की है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही अग्रिम जमानत याचिका पर आगे विचार किया जाएगा। तब तक जमानत पर फैसला सुरक्षित नहीं किया गया है। खान सर की ओर से अधिवक्ता सत्यम झा ने बताया कि कांड संख्या 418/26 में तीन आरोपितों के मामले पर सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने इसे तीन जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया।

Patna Civil Court 1 22Scope News

रौशन आनंद पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि गिरफ्तार किए गए एक बॉडीगार्ड के पास बरामद हथियार का लाइसेंस उत्तर प्रदेश का है

वहीं, रौशन आनंद पक्ष के अधिवक्ता सत्यम झा ने अदालत में दलील दी कि गिरफ्तार किए गए एक बॉडीगार्ड के पास बरामद हथियार का लाइसेंस उत्तर प्रदेश का है, जबकि उसका उपयोग बिहार में किया जा रहा था। इसी संबंध में अदालत ने संबंधित थाना से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अब इस मामले में तीन जुलाई 2026 को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Patna Civil Court 2 22Scope News

Patna Civil Court 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : SC ने CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...

Pitru Paksha 2026: शनिवार को पितृ पक्ष का समापन, महालया पर...

पितृ पक्ष का समापन शनिवार को होगा। अमावस्या पर तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। महालया के बाद रविवार से शारदीय नवरात्र...

Ranchi Cyber Crime: बुजुर्गों को मदद का झांसा देकर बदलता था...

 रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित होटल से साइबर ठग नावेद खान गिरफ्तार। पुलिस ने 11 एटीएम कार्ड, चार मोबाइल, पासबुक और फर्जी सिम...