Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : बरही के आयरन फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, एक मौत, कई मलबे में दबे…

Hazaribagh : हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में आयरन फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट की घटना हुई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की सूचना प्राप्त हो रही है वहीं दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी सूचना है। हालांकि स्थानीय लोगों ने घायलो को इलाज के लिए हजारीबाग के आरोग्यं अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक व्यक्ति की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें- Cancel Membership : जेपी पटेल सदस्यता रद्द मामले में हाईकोर्ट ने अमर बाउरी से मांगा जवाब, विधानसभा अध्यक्ष को भी… 

वही चार लोगों को यहां से बेहतर इलाज के लिए रांची हायर सेंटर रेफर किया गया है वही एक व्यक्ति की स्थिति समान है जिसका इलाज अभी भी हजारीबाग के इसी अस्पताल में चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टर बताते हैं कि एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई है वही 4 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को रांची रेफर कर दिया गया है। वही एक व्यक्ति जिसकी स्थिति थोड़ी सामान्य है उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

Hazaribagh : स्वास्थ्य मंत्री ने दी कार्रवाई की चेतावनी

हालांकि घटनास्थल पर 2 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कोई भी अधिकारी करने को तैयार नहीं है। वही 1 घायल की इलाज के दौरान आरोग्यम अस्पताल में मौत हुई है इसकी पुष्टि अस्पताल के डॉक्टर रजत कुमार ने की है। वही घटना की सूचना प्राप्त होते हैं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा सभी घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं घायलों का बेहतर इलाज हो सके इसके लिए भी उन्होंने कहा कि सारी चीजों पर वह नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें- JMMSY में आ रही तकनीकी परेशानी को जल्द दूर करें अधिकारी-सीएम हेमंत सोरेन 

सभी घायलों का बेहतर इलाज किया जाएगा। वही इस घटना में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि यह पहली घटना नहीं है इससे पहले हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित आयरन फैक्ट्री और अभी कुछ दिन पहले हजारीबाग के चार ही थाना क्षेत्र स्थित पूर्ण आयरन फैक्ट्री में भी बॉयलर ब्लास्ट में कई लोगों की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी।

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...