Advertisement
Advertisement

महाकुंभ स्नान के लिए अब रांची से हेलीकॉप्टर सेवा, 90 हजार में विशेष पैकेज

रांची: महाकुंभ में संगम स्नान के लिए रांची से श्रद्धालुओं का आना जारी है। फ्लाइट, ट्रेन और बसों के अलावा अब रांची से हेलीकॉप्टर सेवा की भी शुरुआत हो गई है।

रांची की दृष्टि ट्रैवल्स नामक एजेंसी ने यह विशेष सेवा शुरू की है, जिसमें यात्रियों को रांची से प्रयागराज एयरपोर्ट तक फ्लाइट से ले जाया जाएगा। एयरपोर्ट के अराइवल काउंटर पर हेलीकॉप्टर मौजूद रहेगा, जो यात्रियों को सीधे महाकुंभ स्थल तक पहुंचाएगा। स्नान और पूजा के बाद पुनः हेलीकॉप्टर से प्रयागराज एयरपोर्ट लाया जाएगा। इस पूरे सफर में लगभग ढाई घंटे का समय लगेगा।

इस विशेष पैकेज का किराया प्रति व्यक्ति ₹90,000 रखा गया है। वहीं, यदि कोई यात्री केवल ज्वॉय राइडिंग का आनंद लेना चाहता है, तो उसे अतिरिक्त ₹3,700 देकर 8 से 10 मिनट की हवाई यात्रा और प्रयागराज का एरियल व्यू देखने का अवसर मिलेगा।

रांची से प्रयागराज के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं होने के कारण यात्रियों को लखनऊ वाया पटना जाना पड़ रहा है। महाकुंभ के कारण फ्लाइट की बुकिंग अधिक हो रही है, जिससे किराया दोगुना हो गया है। सामान्य दिनों में ₹7,000-₹8,000 में मिलने वाली फ्लाइट टिकटें अब काफी महंगी हो गई हैं।

महाकुंभ के लिए रांची रेलवे स्टेशन से बुधवार सुबह 8 बजे कुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हुए।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने स्टेशन पर पहुंचकर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनजातीय भाई-बहनों का महाकुंभ यात्रा पर जाना भारतीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। रांची से इस नई हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत से श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ यात्रा और भी सुगम हो गई है।

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: कौन हैं बिहार के वो 15...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers, पटना: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लापरवाही बरतने वाले , अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पटना...

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...