हेमंत सरकार को आजसू की चेतावनी
Gumla– सड़क से सदन तक – हेमंत सरकार जल, जंगल और जमीन को छीनने का काम कर रही है.
जो सरकार 1932 का खतियान की बात कर सत्ता में आयी थी आज उससे पीछे हटने की कोशिश कर रही है.
हमारी मांग किसी भी कीमत पर 1932 का खतियान लागू करवाने की है.
उक्त बातें आजसू के जिला सम्मेलन में वक्ताओं की ओर से कही गयी है.
वक्ताओं ने सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि यह सरकार अपने हर वादे से पीछे हट रही है,
लेकिन 1932 का खतियान को आधार बना कर स्थानीय नीति और नियोजन नीति बनाने की मांग पर आजसू अड़ा है
और पूरी शिद्दत के साथ इसकी लड़ाई लड़ रही है.
इस मौके पर मुख्य अतिथि और आजसू के केन्द्रीय प्रवक्ता डॉक्टर देवशरण भगत ने कहा कि खेत हमारा, खलियान हमारा और उसका उपज भी हमारा होगा.
देवशरण भगत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हेमंत सरकार को किसी भी कीमत पर स्थानीय और नियोजन नीति लागू करनी पड़ेगी.
इस अवसर पर आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता,
रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष भरत काशी, छात्र संघ के प्रभारी ज्योत्स्ना केरकेट्टा, लोहरदगा जिला अध्यक्ष ओम भारती भी उपस्थित रहें.
रिपोर्ट- रणधीर निधी
हेमंत सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, पक्ष में पड़े 48 वोट
Highlights

















