हेमंत सोरेन ने रामगढ़ उपचुनाव को जीतने का दिया मंत्र

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ उपचुनाव में यूपीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कई मंत्र दिये. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी प्रखंडों में जाकर प्रचार करने और अपनी बातों को मजबूती से रखने का मंत्र दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से विरोधियों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा. उन्होंने यह बातें आज यूपीए गठबंधन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही.

cm hemant baithak 22Scope News

सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यूपीए गठबंधन की बैठक


रामगढ़ उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यूपीए गठबंधन की बैठक हुई. बैठक में यूपीए गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनाई गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूपीए के आला नेताओं से रामगढ़ उपचुनाव के सियासी समीकरण के मद्देनजर बिंदुवार चर्चा की तथा पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गठबंधन के सभी नेताओं को एकजुटता दिखाते हुए एक बार फिर रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत का परचम लहराने का मंत्र दिया.


प्रत्याशी बजरंग महतो ने प्रचार-प्रसार को लेकर की चर्चा

मौके पर गठबंधन के प्रत्याशी बजरंग महतो ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रचार-प्रसार से लेकर अन्य मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक में उपस्थित यूपीए के सभी आला नेताओं तथा रामगढ़ विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से कहा कि वे रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें. सभी कार्यकर्ता एकजुट रहें तथा बूथ स्तर तक गठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिए अपना दमखम लगाएं.


बैठक में ये रहे मौजूद


इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय, फागु बेसरा, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, सुप्रियो भट्टाचार्य, अभिषेक प्रसाद पिंटू, संजीव बेदिया, कांग्रेस नेता शहजादा अनवर, केशव महतो कमलेश, राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, झा.मु.मो. के रामगढ़ जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू, जिला सचिव विनोद महतो सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...