हेमंत करेंगे जोहार पोर्टल पर अपलोड परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जोहार पोर्टल पर अपलोडेड झारखंड की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा एक जून को करेंगे.

सीएम की समीक्षा को देखते हुए राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव,सचिव व विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा है ओर जोहार पोर्टल पर अपने विभाग से संबंधित सारी परियोजनाओं की प्रगति को अपलोड करने का समय दिया है.

वित्तीय वर्ष 2023-24 में समय-सीमा पर काम करने के लिए लक्ष्य

इसे भी देखे: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के 12 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

प्रोजेक्ट भवन में होने वाली इस समीक्षा में राज्य के मुख्यमंत्री मुख्य रूप से पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण, पेयजल, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की गति की जानकारी प्राप्त करेंगे. अधिकारियों को इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में समय-सीमा पर काम करने के लिए लक्ष्य भी देंगे.

इसे भी देखे:रोहिणी कोर्ट ने साक्षी के हत्यारे साहिल को 2 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

पूरा विवरणी भी जोहार पोर्टल में अपलोड करें

यह भी देखा जायेगा कि तीन-चार से जो योजनाएं चल रही है वह अभी तक क्यों नहीं पूरी हुई. सीएस ने विभाग के अधिकारियों को यह भी कहा कि जिन परियोजनाओं को पूरा करने में बाधा आ रही है उसकी पूरी विवरणी भी जोहार पोर्टल में अपलोड करें.

बता दें कि राज्य सरकार ने सरकारी योजनाओं को गति देने के लिए जोहार परियोजना पोर्टल शुरू किया है जिसमें नियमित रूप से सभी विभागों को परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट अपलोड करना है. मुख्य सचिव हर माह इसकी समीक्षा करते हैं.

इसे भी देखे:जमीन घोटाले मामले में बिल्डर शिवकुमार के यहां ईडी कर रही छापेमारी

इसका मुख्य उदेश्य परियोजनाओं को गति प्रदान करना और समय पर पूरा कराना है. विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए सामांजस्य बैठाकर काम करना है.

वनभूमि क्लीयरेंस, जमीन अधिग्रहण, यूटिलिटी शिफ्टिंग इत्यादि को समय पर कराने के लिए भी यह पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

 

 

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...