Advertisment

हाईकोर्ट का आदेश: सुरक्षा मानकों का पालन करें, रूफ टॉप बार-रेस्टोरेंट पर सख्ती

रांची :  हाईकोर्ट में मंगलवार को रूफ टॉप बार और रेस्टोरेंट के संचालन पर रोक लगाने से संबंधित जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचन्द्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए शहर के बार-रेस्टोरेंट में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अदालत ने याचिका का निष्पादन करते हुए रांची नगर निगम को समय-समय पर निरीक्षण जारी रखने के लिए कहा, जिससे अवैध निर्माण पर रोक लग सके।

राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने अदालत को बताया कि वर्तमान में रांची में 33 रूफ टॉप बार और रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं। नगर निगम ने सभी संचालकों को नक्शा स्वीकृति और उचित लाइसेंस को लेकर शो कॉज नोटिस जारी किया था। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर निगम ने इन 33 बार और रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश दिया था।

महाधिवक्ता ने कोर्ट को अवगत कराया कि राज्य सरकार जल्द ही बार और रेस्टोरेंट संचालन के लिए एक नई नियमावली ला रही है, जिससे इनका सुचारू और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...

Jharkhand Shravani Mela 2026: बाबाधाम में VIP Entry पूरी तरह बंद,...

Shravani Mela 2026: झारखंड सरकार ने बाबाधाम और बासुकीनाथ में वीआईपी एंट्री पूरी तरह बंद कर दी है। सभी श्रद्धालु अब एक ही कतार...