चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में स्पीडी ट्रायल चलाएं, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके:हाईकोर्ट

रांची: साहिबगंज में चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़े एक मामले में आरोपी कुलदेव शाह की दो क्रिमिनल अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

जस्टिस एसएन प्रसाद की कोर्ट के समक्ष नए और पुराने केस के अनुसंधानकर्ता सशरीर पेश हुए। कोर्ट ने उनसे 31 दिसंबर 2023 के बाद से बच्चों को बरामद करने के मामले में हुई कार्रवाई के बारे में पूछा।

इस पर कोर्ट को बातया कि गुमशुदा दोनों बच्चों का अब तक कुछ पता नहीं चला है। तलाश जारी है। उनकी ओर से कोर्ट को यह बताया गया है कि साहिबगंज एसपी के दिशा-निर्देश पर दिल्ली गई अनुसंधान टीम ने दिल्ली,यूपी के आसपास के इलाकों से 15 बच्चियों को बरामद किया है।

इससे पहले पुलिस टीम ने 20 बच्चियों को बरामद किया था। इन सभी बच्चों को साहिबगंज लाकर उनके घर भेज दिया है। कोर्ट ने मामले में अनुसंधानकर्ता को दोनों गुमशुदा बच्चों के मामले में निचली कोर्ट में चल रही गवाही पूरी करवा लेने को कहा।

साथ ही आदेश दिया कि ऐसे मामलों का स्पीडी ट्रायल होना चाहिए, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके। कोर्ट ने तीन सप्ताह में आगे का अनुसंधान करने और दोनों बच्चों को जल्द बरामद करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई में भी दोनों अनुसंधानकर्ताओं को सशरीर पेश होने का निर्देश दिया है।

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...