Advertisment

ढोलबज्जा में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले का होगा स्पीडी ट्रायल

महिला थाने की थानाध्यक्ष करेंगी अनुसंधान, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवगछिया (भागलपुर) : ढोलबज्जा में हुए सामूहिक दुष्कर्म- ढोलबज्जा के एक गांव में

एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में स्पीडी ट्रायल होगा.

महिला थाने की थानाध्यक्ष अनुसंधान करेंगी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

rape1 22Scope News

चारों आरोपियों को जल्द दिलायी जाएगी सजा- एसपी

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एक प्रेस वार्ता कर कहा है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चला कर चारों आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दी जाएगी. एसपी ने कहा कि बात यह सामने आया है कि आरोपियों द्वारा महिला को एक वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर बुलाया. उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना प्रकाश में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को उसके घरों से गिरफ्तार कर लिया. वहीं नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार को घटना स्थल पर जांच के लिये भेजा गया.

rape2 22Scope News

ढोलबज्जा में हुए सामूहिक दुष्कर्म: घटना स्थल से मिले कई सबूत

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से भी स्थल से विभिन्न तरह के साक्ष्यों को इकट्ठा कराया गया है. जबकि मामले की प्राथमिकी महिला थाने में दर्ज कर ली गयी है. पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. जबकि महिला थाना की थानाध्यक्ष अनि पूनम कुमारी कांड का अनुसंधान करेंगी. मालूम हो कि उक्त मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गांव के ही ज्योतिष साह, श्यामसुंदर कुमार शर्मा, नीतीश कुमार शर्मा, देवानंद कुमार उर्फ दीवानी शर्मा है.

रिपोर्ट: अंजनी

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...