Advertisment

हर घर नल का जल योजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा, कार्य में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई तय

Bihar: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में आज विभागीय मुख्यालय में मुंगेर, लखीसराय एवं जमुई प्रमंडलों में संचालित ‘हर घर नल का जल’ योजना की प्रगति एवं संचालन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। मुंगेर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि कार्यों में तेजी लाते हुए लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करें। साथ ही CGRC (केंद्रीकृत शिकायत निवारण केंद्र) पर लंबित शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि जिन योजनाओं में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है, उसे अविलंब दूर कर कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया जाए, ताकि आमजन को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि मुख्यालय से निरीक्षण हेतु नामित सहायक अभियंता फील्ड विजिट पर नहीं गए। इस पर सचिव ने गंभीर असंतोष व्यक्त करते हुए ऐसे सहायक अभियंता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

साथ ही लखीसराय एवं मुंगेर के कार्यपालक अभियंता को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया गया। सचिव ने स्पष्ट किया कि जो अभियंता कार्य निष्पादन में असमर्थ या उदासीन पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध CRS (अनिवार्य सेवानिवृत) दे दी जाएगी।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। अभियंताओं को निदेशित किया गया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, लीकेज आदि को तुरंत ठीक कराया जाय। अधीक्षण अभियंता को भी नियमित रूप से फिल्ड में जाने का निदेश दिया गया।

बैठक में मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित प्रमंडलों के अभियंता उपस्थित रहे।

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...