तेज रफ़्तार ने ले ली बाइक सवार की जान, दो व्यक्ति…

वैशाली: वैशाली में तेज रफ़्तार ने एक बाइक सवार की जान ले ली वहीं दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर काजीपुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप की है जहां पूर्वी लेन पद दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना के बाद आसपास में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मधुबनी जिला का रहने वाला है जबकि घायलों की पहचान हाजीपुर सदर थाना के पानापुर लंका निवासी सुबोध चौधरी और महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी धमेंद्र चौधरी के रूप में की गई। पुलिस ने सभी के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।

यह भी पढ़ें – बिहार में बागेश्वर बाबा करेंगे ‘पदयात्रा’, कहा ‘भारत बनेगा भगवा-ए-हिंद…’

इस संबंध में काजीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पास नहीं है कागज, कहा ‘करेंगे चक्का जाम…’

वैशाली से दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img