करंट प्रवाहित तार से हाइवा चालक की मौत

आरा : भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के धनौती गांव में बुधवार की शाम हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक हाइवा चालक की मौत हो गई। मृतक चालक चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी रतन सिंह का 24 वर्षीय पुत्र रामसीज था। वह देवढ़ी गांव स्थित एक फैक्ट्री में हाइवा चालक का काम करता था।

हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम वह फैक्ट्री से निकली राख लेकर धनौती गांव गया था। वहां राख गिराने के दौरान उसकी हाइवा 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आ गया, जिससे क करंट की चपेट में और मौके पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की ओर से उसे पीरो ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : Bhojpur Police की बड़ी उपलब्धि, अवैध हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

CISCE ISC Exam 2027: 12वीं में पास होने के लिए अब...

 CISCE ने ISC 12वीं परीक्षा 2027 के पासिंग नियमों में बदलाव किया है। अब अंग्रेजी के साथ पांच वैकल्पिक विषयों में भी पास होना...

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...