कल से शुरू होगा झारखंड में दूसरे-तीसरे चरण के लिए पोस्टल वोटिंग

रांची: झारखंड में चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के लिए पोस्टल वोटिंग 16 मई से शुरू होगी।

दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा व हजारीबाग में और तीसरे चरण में 25 मई को रांची, गिरिडीह, धनबाद व जमशेदपुर में मतदान होगा।

चुनाव कार्य में लगे कर्मचारी, मतदानकर्मी, सुरक्षाकमी, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, और मीडियाकर्मी पोस्टल वोटिंग कर सकेंगे।

वहीं रांची लोकसभा क्षेत्र के 85 साल से अधिक उम्रवाले और दिव्यांग मतदाताओं के लिए 15 से 21 मई तक होम वोटिंग होगी।

पोस्टल वोटिंग के लिए तीन सुविधा केंद्र और एक डाक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुविधा केंद्रों पर चुनाव कार्य में लगे कर्मचारी वोटिंग करेंगे, वहीं डाक मतदान केंद्र पर जरूरी सेवा में लगे कर्मचारी वोट डालेंगे।

इन केंद्रों पर होगा मतदान

• रांची में राजकीय +2 उच्च विद्यालय, कांके (बी. एड कॉलेज), पुलिस लाइन सुविधा केंद्र और मोरहाबादी हॉकी स्टेडियम सुविधा केंद्र में 16 मई से चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और रांची सीट के लिए पोस्टल वोटिंग होगी। फिर 19 मई से गिरीडीह, धनबाद, जमशेदपुर और 24 मई से राजमहल, दुमका और गोड्डा के लिए पोस्टल वोटिंग होगी।

• रांची समाहरणालय ए ब्लॉक स्थित कमरा संख्या 204 में 19 मई से रांची, गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और 26 मई से राजमहल, दुमका व गोड्डा लोक सभा क्षेत्र के लिए पोस्टल वोटिंग होगी। मीडियाकर्मियों सहित आवश्यक सेवा के मतदाता के लिए भी समाहरणालय में ही वोटिंग की व्यवस्था की गई है।

• रांची में रहने वाले 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाता और 40% से अधिक दिव्यांग के लिए घर से वोटिंग की सुविधा मिलेगी।

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...