दुमका : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल पंचायत अंतर्गत नांगल भांगा मोड़ के पास पत्थर चिप्स लदे हाईवा ने ट्रेकर को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सरसडंगाल के आठ लोग शिकारीपाड़ा साप्ताहिक हाट आ रहे थे, इसीक्रम में हाईवा से टक्कर लगते ही सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस ने पहुंचकर एंबुलेंस से सभी को इलाज के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र शिकारीपाड़ा भेजा गया जिसके बाद सभी को दुमका सदरअस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में एक 12 वर्षीय बालक कलीराम हंसदा, कयूम मुर्मू, बहा मराण्डी, मुखिया मराण्डी, तेलीराम हंसदा और ठाकरान मुर्मू शामिल है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले हाईवा को जब्त कर लिया है।

Advertisment
हाइवा ने मारी टक्कर, मौके पर महिला की मौत, 6 घायल
Jharkhand Student Protest:JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सोरेन का बड़ा...
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर कहा कि सरकार ने छात्रों की आवाज सुनी है। मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी...
Hemant Soren Student Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल के बाद हेमंत...
Hemant Soren Student Protest, रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे उम्मीदवारों द्वारा सोमवार को विधानसभा का घेराव किए जाने...
Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...
हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...

















