पटना पहुंचने पर ‘हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025’ के ट्रॉफी का हुआ भव्य स्वागत

पटना : राजभवन के दरबार हॉल में आज बिहार के राज्यपाल महामहिम आरिफ मोहम्मद खान ने ट्रॉफी यात्रा में पटना पहुंची ‘हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025’ की ट्रॉफी का दीप जलाकर पारंपारिक तरीके से विधिवत स्वागत और अनावरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव आरएल चोंगथू, खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण और खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

महामहिम को स्मृति चिह्न देकर डॉ. बी राजेंदर ने किया सम्मानित

महामहिम को स्मृति चिह्न देकर डॉ. बी राजेंदर ने सम्मानित किया। हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025′ और ट्रॉफी यात्रा के संदर्भ में जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने बताया कि यह ऐतिहासिक अवसर संपूर्ण बिहार, विशेषकर हमारे गौरवशाली शहर पटना के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का क्षण है। हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025 जिसका 14वां संस्करण 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरै में आयोजित होने जा रहा है। यह भी अत्यंत उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विश्व की 24 श्रेष्ठ टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, जिससे इस आयोजन की गरिमा और प्रतिस्पर्धा का स्तर और भी ऊंचा हो गया है।

Governor 3 22Scope News

इस अवसर का दूसरा महत्वपूर्ण पक्ष है जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप-2025 की ट्रॉफी यात्रा

साथ ही इस अवसर का दूसरा महत्वपूर्ण पक्ष है जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप-2025 की ट्रॉफी यात्रा। 7 नवंबर को नयी दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा, पूरे देश में खेल भावना को जगाने, युवाओं में हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ाने और इस वैश्विक आयोजन को प्रत्येक भारतीय के दिल तक पहुंचाने का एक अद्वितीय प्रयास है। यह यात्रा 20 शहरों से होकर गुजर रही है और 20 नवंबर को केरल में संपन्न होगी। हम गर्व महसूस करते हैं कि इन 20 चयनित शहरों में पटना भी शामिल है। जो अपने आप में बिहार की बढ़ती खेल संस्कृति, यहां के युवाओं की ऊर्जा और हमारे राज्य की मजबूत होती अंतर्राष्ट्रीय खेल पहचान का प्रमाण है। आज यहां उपस्थित यह अद्भुत ट्रॉफी आकर्षक, अनोखी और विश्व हॉकी की गरिमा का प्रतीक है जो सिर्फ एक खेल उपलब्धि का चिह्न नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवा खिलाड़ियों के सपनों, परिश्रम और भविष्य का उज्ज्वल प्रतीक भी है।

पूर्व में 4 बार हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप का आयोजन हमारे देश में हो चुका है

पूर्व में चार बार हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप का आयोजन हमारे देश में हो चुका है। भारत ने इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को 2001 और 2016 में दो बार जीतकर विश्व मंच पर अपना परचम लहराया है। हम सभी की ओर से इस वर्ल्ड कप के आयोजकों इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन, हॉकी इंडिया, तमिलनाडु सरकार ,तमाम खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं हैं और हमारी कामना है कि हमारे युवा खिलाड़ी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत को फिर से जीत का गौरव दिलाएं और यह सुनहरा कप एक बार फिर हमारे देश की झोली में आए।

Governor 2 22Scope News

राजभवन से ट्रॉफी पटना के विभिन्न स्थानों से होती हुई पाटलिपुत्र खेल परिसर में पहुंची

राजभवन से ट्रॉफी पटना के विभिन्न स्थानों से होती हुई पाटलिपुत्र खेल परिसर में पहुंची। जहां इसे नजदीक से देखने के लिए खिलाडियों और आम लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पाटलिपुत्र खेल परिसर के स्टेडियम में ट्रॉफी को प्रदर्शित करने के साथ साथ ‘पासिंग द बॉल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खेल प्राधिकरण के महानिदेशक शंकरण ने बिहार के होनहार युवा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के पदाधिकारियों और बिहार हॉकी संघ के पदाधिकारियों के साथ हॉकी बॉल पास कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

Governor 1 22Scope News

यह भी पढ़े : CM नीतीश, सम्राट, विजय सिन्हा सहित कई नेताओं ने राज्यपाल को दी जन्मदिन की बधाई

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...