रांचीः हॉकी विश्वकप क्वालिफायर मैच के शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्वालिफायर मैच की शुरुआत 13 जनवरी से की जाएगी। भारत के ग्रुप में न्यूजीलैंड अमेरिका और इटली की टीमें हैं।
ये भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ कि एमएस धोनी को करना पड़ा अपने जिगरी दोस्त के खिलाफ धोखाधड़ी का केस…
भारत का पहला मैच अमेरिका के साथ 13 जनवरी को खेलेगी। उसके बाद 14 जनवरी को अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ेगी। 15 जनवरी को रेस्ट डे रखा गया है। वहीं 16 जनवरी को अपना अंतिम मुकाबला इटली के साथ खेलेगी।
मालूम हो कि हॉकी विश्वकप क्वालिफायर के सभी मैच राजधानी रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

















