13 से रांची में फिर अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी टूर्नामेंट, 3 ‘ से पहुंचने लगेंगी टीमें, भारत का पहला मैच अमेरिका से

रांची: झारखंड के हॉकी प्रेमियों को एक बार फिर राजधानी रांची में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट देखने का अवसर मिल रहा है, वह भी निःशुल्क।

मोरहाबादी के जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलिंपिक क्वालिफायर का आयोजन किया गया है।

यहां जीतनेवाली टॉप 3 टीमें सीधे पेरिस में आयोजित ओलिंपिक 24 में क्वालिफाई करेंगी। भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला अमेरिका (यूएसए) की टीम से होगा।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया कि टीमों के आने का शेड्यूल तैयार हो गया है। कौन टीम किस होटल में ठहरेगी, यह भी तय हो गया है।

स्टेडियम के बचे काम 5-6 जनवरी तक पूरे कर लिए जाएंगे। शहर में बैनर- पोस्टर लगाए जा रहे हैं। 3 जनवरी से टीम के आने लगेगी। पहले दिन भारतीय महिला हॉकी टीम पहुंचेगी।

4 जनवरी को अमेरिका व इटली की टीमें आएंगी। 7 जनवरी को न्यूजीलैंड टीम आएगी। वीमेंस हॉकी ओलिंपिक क्वालिफायर में आठ देशों की टीमें शामिल हो रही हैं।

Chaibasa News: मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक दो हिस्सों में बंटी...

Chaibasa News: रविवार दोपहर पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी के दो हिस्से हो गए क्योंकि उसकी कपलिंग खुल गई थी।...

Gumla Police Transfer: गुमला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस...

Gumla Police Transfer: गुमला जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मान ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने...

Kadma Firing Case: पुरानी रंजिश बनी गोलीकांड की वजह? कदमा केस...

Kadma Firing Case: पुलिस ने जमशेदपुर के कदमा पुलिस स्टेशन इलाके के रामजन्म नगर में हुई संजय टांडी की गोलीबारी की घटना को सुलझा...