अवकाश कुमार हटाये गए पटना SSP के पद से, कई पुलिस अधिकारी हुए इधर से उधर

पटना: बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए चुनावी वर्ष में विपक्ष राज्य सरकार पर लगातार हमलावर बना हुआ है। इसी के मद्देनजर सरकार ने बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग के आरक्षी शाखा की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार पटना के SSP अवकाश कुमार की जगह पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के शर्मा अब पटना का नया SSP बनाया गया है। वहीं पटना SSP अवकाश कुमार को अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में समादेष्टा बनाया गया है।

इसके साथ ही CID के एसपी चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी को अब पटना के विधि व्यवस्था एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। समस्तीपुर के एसपी अशोक मिश्रा को पटना विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक (जी), सुपौल के एसपी शैशव यादव को डीआईजी (आधुनिकीकरण), मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी विद्या सागर को पटना ईआरएसएस में एसपी, विशेष शाखा में एसपी (जी) विनीत कुमार को जहानाबाद का एसपी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के समादेष्टा प्रमोद कुमार यादव को सीआईडी में एसपी (डी) के साथ ही विशेष कार्यबल अभियान का एसपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें – साइबर अपराधियों ने मोतिहारी एसपी को भी नहीं बख्शा, किया ऐसा कि…

मुजफ्फरपुर टाउन एसपी विश्वजीत दयाल को जमुई एसपी, जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह को समस्तीपुर एसपी, जमुई एसपी मदन कुमार आनंद को बिहार पुलिस अवर सेवा में एसपी, पटना पूर्वी टाउन एसपी के रामदास को राजगीर बिहार पुलिस अकादमी, पटना मध्य टाउन एसपी स्वीटी सेहरावत को पूर्णिया का एसपी, पटना पश्चिमी टाउन एसपी सरथ आर एस को सुपौल का एसपी बनाया गया है।

वहीं दानापुर एसडीपीओ-1 भानु प्रताप सिंह को पटना टाउन पश्चिमी एसपी, आरा सदर एसडीपीओ-1 परिचय कुमार को पटना पूर्वी टाउन एसपी, रोहतास जिलांतर्गत डेहरी के एसडीपीओ -1 कोटा किरण को मुजफ्फरपुर टाउन एसपी और पटना टाउन एसडीपीओ-1 दीक्षा को पटना मध्य टाउन एसपी बनाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM ने मुजफ्फरपुर में उच्च गुणवत्ता के बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई का किया उद्घाटन

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...