Advertisment

बिहार के स्कूलों में 6 दिन बढ़ी छुट्टियां, जानें कब-कब

पटना : बिहार के सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में छह और दिन का इजाफा हुआ है। बिहार के शिक्षा विभाग ने छुट्टियों की कटौती को कैंसिल कर दिया है और छह नई छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। जिमसें तीज पर दो, राखी, जीउतिया, गुरुनाकर जयंती और अनंत चतुदर्शी पर एक-एक दिन का स्कूलों में अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग ने अगस्त से नवंबर महीने में पड़ने वाले त्योहार को लेकर बड़ा बदलाव किया है। बता दें कि यह फैसला शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के सिद्धार्थ के आदेश से गठित कमेटी की रिपोर्ट के बाद लिया गया है।

आपको बता दें कि मौजूदा साल 2024 में राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 19 अगस्त को रक्षाबंधन, छह और सात सितंबर को हरितालिका व्रत तीज, 17 सितंबर को अनंत चतुदर्शी, 25 सितंबर को जीउतिया और 15 नवंबर को गुरुनाकर जयंती पर अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग का ये आदेश राज्य के सभी सामान्य और उर्दू विद्यालय के प्रारंभिक, मध्य और माध्यमिक/उच्च माध्यमिक स्कूलों को लागू होगा। इसके अलावा निपुण कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, पेंसिल और ज्योमेट्री बॉक्स आदि दिए जाएंगे। 500 रुपए की ये किट बच्चे को उपलब्ध कराई जाएगी। इस मामले में शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़े : CM नीतीश की अध्यक्षता में कैबिनेट की आज बैठक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope 

अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...