श्रमिक दिवस पर सम्मान समारोह, सैकड़ों को दिया गया अनुदान

पटना : अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के पर राजधानी पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन केंद्र में

श्रम संसाधन विभाग द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बिहार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 से अधिक कारखाने के श्रमिकों को सम्मानित किया गया.

साथ ही विभागीय योजना अंतर्गत 100 से अधिक श्रमिकों को अनुदान दिया गया.

labour 22Scope News

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि

श्रमिक दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है.

जिसमें बेहतर काम करने वाले श्रमिकों और मजदूरों को अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया. ताकि उनका मनोबल और अधिक बढ़े, और वह बेहतर तरीके से कार्य करें. हर कार्य में इनका बेहतर योग्य दान है.

बिहार में 2 करोड़ 40 लाख जॉब कार्ड धारी- मंत्री श्रवण कुमार

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रविवार को मजदूर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार ने मनरेगा मजदूरों को सम्मानित किया. बता दें कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा यह कार्यक्रम पहली बार किया गया है. लेकिन अब हर वर्ष प्रत्येक जिलों में आयोजित किया जायेगा. ग्रामीण विकास विभाग को इस वर्ष 5 अवार्ड मिला है.

30 लाख से अधिक बनाए गए नए जॉब कार्ड

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हर चुनौतियों का सामना करके सभी लोग कार्य कर रहे हैं. अच्छे कार्य करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया है.अगले वर्ष से जिलों में भी कार्यक्रम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि साल में 100 दिन काम दिया जाएगा. बिहार में 2 करोड़ 40 लाख जॉब कार्ड धारी हैं. अभी 30 लाख से अधिक नए जॉब कार्ड बनाए गए हैं. जो फर्जी कार्ड बने हैं, उन्हें हटाया भी गया है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...