Dhanbad : टुंडी में भीषण सड़क हादसा, एक मौत, 6 की हालत गंभीर…

Dhanbad : धनबाद के टुंटी में शादी के बाद रश्म अदायगी करने ससुराल जा रहे लड़का पक्ष का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में एक की मौत हो गई वहीं चालक समेत 7 लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से हुआ हादसा हुआ है। घायलों को 108 एम्बुलेंस SNMMCH अस्पताल लाया गया है।

ये भी पढ़ें- का हेमंत बाबू हमहों महाराष्ट्र चईल जाइबों का ! 

घायलों में दो बच्ची समेत छह लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना टुंडी थाना अंतर्गत संग्रामडीह के समीप घटी।लड़का पक्ष स्कोरपियों से जा रहे थे सरोन जा रहे थे। घायलों में दूल्हा-दुल्हन, तीन बच्ची एक बुजुर्ग समेत स्कॉर्पियो का चालक शामिल हैं। गोविंदपुर की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो वाहन टुंडी थाना क्षेत्र के बरटांड़ के समीप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे महुआ के पेड़ से जा टकराई।

Dhanbad : आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल

घटना में स्कॉर्पियो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं घायलों में एक बच्चा सवार था जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें- Bangladeshi infiltration : हाईकोर्ट ने संथाल के सभी उपायुक्तों से मांगा जवाब और… 

बता दें कि टुंडी रोड स्थित संग्रामडीह से पूर्व बरटांड़ मोड़ पड़ता है जहां यह घटना हुई है। घटनास्थल पर र्टर्निंग मोड़ है जहां पर इस तरह की घटनाओ की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल सभी लोग बिहार के जमुई जा रहे थे। हालांकि घटना के कारण की जानकारी पूरी तरह सामने नही आ पाई है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img