Motihari में भीषण सड़क हादसा, एक शिक्षक की मौत, 3 महिला टीचर गंभीर रूप से घायल

मोतिहारी : मोतिहारी में भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि तीन महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मोतिहारी के मधुबनी घाट में तेज रफ्तार तेल कंटेनर ने टेंपू को टक्कर मार दी। जिसमें एक शिक्षक की मौत हुई है। वहीं तीन शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मधुबन के भेलवा स्कूल में तैनात शिक्षक नरेश राम अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ मोतिहारी से स्कूल पढ़ाने के लिए टेंपो से आ रहे थे। वहीं टेंपो को तेल कंटेनर ने टक्कर मार दी। मृतक शिक्षक की पहचान नरेश राम के रूप में हुई है। वहीं घटना सूचना मिलने के बाद मोतिहारी पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...