Advertisment

ईसीएल मुगमा एरिया में अवैध चाल में फंसी दो दर्जन जिन्दगी, अब तक पांच शव बाहर

Nirsa: ईसीएल मुगमा एरिया में चाल में फंसे करीबन दो दर्जन लोगों को निकालने के लिए जेसीबी लगायी गयी है. हादसे के करीबन 10 घंटे के बाद प्रशासन ने जेसीबी लगवाकर  एक महिला और एक 10 वर्षीय बच्ची का शव को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की है. जबकि दूसरे महिला की सांस चल रही है, महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि चाल में करीबन दो दर्जन लोग फंसे हुए है.

इस बीच पूर्व विधायक अरुप चटर्जी भी घटना स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि गोपीनाथपुर ओसीपी में लगातार अवैध उत्खनन चल रहा है. इसके पहले भी कई बार इस प्रकार का हादसा हो चुका है. लेकिन प्रशासन हर बार सिर्फ अवैध उत्खनन को बंद करवाने की बात की जाती है, लेकिन हर हादसे के बाद इसे भूला दिया जााता है.

यहां बता दें कि इसके पहले भी इसी प्रकार एक हादसे में  चाल में फंसे लोग घटना के करीबन चार दिन बाद खुद ही बाहर निकल कर घर वालों के साथ ही प्रशासन की कोशिशों पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया था.

रिपोर्ट : संदीप

 

 

 

 

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार में 17 अगस्त से शुरू होगा...

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार सरकार आज छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' (Student Support Portal) लॉन्च कर...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में एक भी पात्र नागरिक का नाम...

 झारखंड में SIR की समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।Jharkhand SIR...