Advertisement
Advertisement

निरसा में होटल कर्मचारी ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

निरसा (धनबाद) : निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगमा मोड़ स्थित दिलीप होटल के कर्मचारी

बिमल राय ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

सुबह करीब 9 बजे जब होटल में साफ सफाई करने बाई आयी तब देखा कि

विमल ने पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.

उसके बाद उसने होटल मालिक को सूचना दी.

होटल मालिक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी निरसा पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही निरसा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर

पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजने की तैयारी में जुट गयी,

वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोगों की भीड़ लग गई.

12 वर्षों से होटल में करता था काम

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया विमल रवानी ने बताया कि मृतक विमल राय लगभग 12 वर्षों से दिलीप होटल में कार्यरत था. 12 वर्ष पहले वह कहां से आया था इसकी किसी को जानकारी नहीं है. वह यहीं रहता था. अचानक सुबह होटल मालिक को फांसी लगा लेने की सूचना मिली. उसके आत्महत्या का क्या कारण है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्ट: संदीप

ट्रैलर की चपेट में आने से बाइक सवार छात्रा की मौत

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...