राजधानी पटना में होटल कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली

पटना : राजधानी पटना से एक खबर आ रही है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर पुरानी बस स्टैंड के पास एक निजी होटल का है सोमवार की देर रात होटल कर्मी 18 वर्षीय घोसी जहानाबाद निवासी सचिन कुमार को अपराधियों ने गोली मारी है। बताया जा रहा है की सोमवार की देर रात एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में आए अपराधियों ने होटल कर्मी को अपना निशाना बना गोली मारी है और वहां से अपराधी आराम से फरार हो गए है।

घटना के बाद इलाके के हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही जक्कनपुर थाने की पुलिस ने घायल होटल कर्मी को इलाज के लिए पीएमसीएच भर्ती कराया है। घायल युवक की स्थिति ख़तरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, पुलिस घटना और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करने में जुट घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। गौरतलब हो कि राजधानी पटना में पुलिस को अपराधी लगातार चुनौती देते हुए बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...