स्टेशनों के साथ ही एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़

रांची: छठ महापर्व के समापन के बाद सोमवार को रांची और हटिया स्टेशनों के साथ ही एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ थी। रांची से नई दिल्ली जानेवाले गरीब रथ एक्सप्रेस की थर्ड एसी में ढाई सौ से अधिक प्रतीक्षा सूची के बाद टिकट मिलना बंद हो गया था।

स्टेशनों के साथ ही एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़

मंगलवार को भी खुलनेवाले गरीब रथ में प्रतीक्षा सूची काफी लंबी है, जिससे यात्री परेशान हैं। रांची से दिल्ली जानेवाली अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ थी। कई यात्रियों ने प्रतीक्षा सूची क्लियर नहीं होने के कारण सोमवार को यात्रा रद्द कर दी।

इस विषय में रेलवे के अधिकारी ने कहा है गरीब रथ और राजधानी सहित कई अन्य ट्रेनें पूरी क्षमता के साथ चल रही है इस कारण इस ट्रेंनों में अतिरिक्त कोच नहीं लगाया जा सकता है।
ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा, जब तक की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है।

1296 22Scope News

मंगलवार को रांची आनेवाली विभिन्न ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ होगी। छठ महापर्व मनाने के बाद लोग अपने घरों से वापस लौटने लगे हैं। रेलवे की ओर से रांची-नयी दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच लगाये जा रहे हैं। एयरपोर्ट में बोर्डिंग के लिए करना पड़ा इंतजार उधर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में भी यात्रियों की भीड़ हो रही थी।

यह भीड़ दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई सहित अन्य विमानों में देखने को मिली। यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के कारण उन्हें बोर्डिंग कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे यात्री परेशान रहे।

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...

Jharkhand News: अवैध भवनों के नियमितीकरण का पोर्टल 83 दिन से...

 झारखंड में अवैध भवनों के नियमितीकरण के लिए 4542 आवेदन लंबित हैं। योजना बंद हुए 83 दिन हो गए, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल अब तक...