Advertisement
Advertisement

Ranchi: सरना स्थल को लेकर आदिवासी संगठनों का ऐलान, 7 मार्च को बनाएंगे मानव श्रृंखला

Ranchi: सिरमटोली फ्लाईओवर की राह में सरना पूजा स्थल की जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तमाम आदिवासी संगठनों ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है कि आगामी 7 मार्च को झारखंड के सभी आदिवासी संगठन के लोग मानव श्रृंखला बनाकर अपना संदेश मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Ranchi: मानव श्रृंखला का ऐलान

यह मानव श्रृंखला हरमू से सिरमटोली तक बनाई जाएग। इससे पूर्व आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा स्थल को निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि सरना पूजा स्थल से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंत्री ने अधिकारियों को भी निर्देश दिया था कि सरना स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

Ranchi: सरकार आदिवासी समाज को ठग रही है

वहीं इसको लेकर आदिवासी मूलवासी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सुरज टोपो ने कहा कि 7 मार्च को हरमू से सिरमटोली तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। हमलोग इसके जरिए मुख्यमंत्री तक संदेश पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार आदिवासियों से धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने हमलोगों को आश्वासन दिया था कि सरना स्थल के पास गिरे फुटब्रिज को जल्द हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आश्वासन से काम नहीं चलेगा। अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तो हम सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...