Ramgarh: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया NH-33 को जाम

Ramgarh: जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत नया मोड़ कोरिया घाटी के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान अशोक मुंडा के रूप में हुई है, जो बोगाबार के रहने वाला था। अशोक मुंडा अपने घर से साइकिल से नया मोड़ की ओर जा रहा था, उसी दौरान कोई अज्ञात वाहन पीछे से उसे कुचलकर भाग गया। इसमें अशोक मुंडा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

Ramgarh: सड़क हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत

वहीं घटना से बोगाबार के ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। ग्रामीण मौके पर पहुंच कर NH-33 को पूरी तरीके से जाम कर दिया है। इसके कारण आवागमन पूरी तरीके से बाधित है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर कुजू ओपी के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीण एवं परिजनों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीण मुआवजा की मांग कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक रोड जाम की स्थिति बनी हुई है। अभी तक कोई अधिकारी घटनास्थल नहीं पहुंचे है।

एहसान मंजर की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...