जमशेदपुर: साकची गोल चक्कर तृतीय लिंग समुदाय द्वारा एलजीबीटीक्यू प्राइड परेड का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में इस समुदाय के लोग इकट्ठा हुए। सितंबर 2018 में धारा हटाकर किन्नर समुदाय के लोगों को बराबर का दर्जा दिया गया, जिसके बाद से उन लोगों में काफी उत्साह का माहौल है। इसलिए उनके द्वारा संस्था उत्थान सीपीयू के नेतृत्व में सामुदायिक प्राईड परेड का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट-लाला जबीन


















