ICC Cricket World Cup 2023 : एक और बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान से हारा पाकिस्तान

चेन्नई : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में युवा अफगानिस्तान टीम के हौसले बुलंद हैं। भले ही देखने में अफगानिस्तान टीम कमजोर है लेकिन उस टीम में एक से एक बड़े खिलाड़ी भरे पड़े हैं। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में सोमवार यानी 23 अक्टूबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। कल खेले गए मुकाबले की बात करें तो अफगानिस्तान टीम हर क्षेत्र में पाकिस्तान टीम पर हावी रही। उन्होंने खेल से सभी लोगों का मन मोह लिया।

बता दें कि अफगानी टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान टीम को आठ विकेट से हराया। अफगानिस्तान टीम की वर्ल्ड कप में दूसरी जीत है। साथ ही सबसे बड़ी बात यह है कि अफगानिस्तान टीम वनडे में पाकिस्तान को कभी भी नहीं हरायी थी। पाकिस्तान का अभी तक का रिकॉर्ड 7-0 था। वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम प्वाइंट लेवल में छठे नंबर पर पहुंच गयी है। बता दें कि अफगानिस्तान टीम पाकिस्तान से पहले इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को भी हरा चुकी है।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...