Advertisment

मंदिर की पुजारी की चाकू से गोद कर हत्या

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पिपरा थाना के बगल में ही एक मंदिर की पुजारी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो खून से लटपथ एक व्यक्ति का शव देखा गया। शव की पहचान मंदिर के पुजारी हरी गिरी के रूप में हुई है। वहीं बताया जाता है कि नया चौक पर मठ पर पुजारी का काम काफी वर्षों से इस मंदिर में पूजा पाठ कर रहे थे लेकिन कुछ जमीनी विवाद भी था जिसके कारण इनकी हत्या हुई है।

Goal 5 22Scope News

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी, जमीनी विवाद में हत्या

आपको बता दें कि वहीं पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं घटनास्थल पर डीएसपी संतोष कुमार सिंह और पिपरा थाने की पुलिस की टीम पहुंची हुई है। वहीं मृतक का भतीजा राजन गिरी और पतोहू मालती देवी ने पीपरा के ही राहुल सिंह, पंकज सिंह, विनय सिंह, अनिल सिंह और मुन्ना सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने ही मेरे चाचा की हत्या कर दी है। पिपरा चौक पर मेरा पुराना जमीन है लेकिन भू-माफियाओं ने जाली कागज बनवाकर जमीन को कब्जा कर लिया है। बार-बार कहने पर वह जमीन खाली नहीं करते हैं और इसी कारण उन्होंने मेरे चाचा की हत्या कर दी है।

यह भी पढ़े : बिहटा में व्यक्ति की मिली सिर कटी शव, 2 मोबाइल फोन भी बरामद

सोहराब आलम की रिपोर्ट

TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता...

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के...

श्रावणी मेला 2026 : बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर को लेकर प्रशासन...

बांका : श्रावणी मेला 2026 को लेकर अमरपुर के प्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और...

लोडेड पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, 2...

गयाजी : गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अपराधी भागने...