Bihari अगर मजदूरी करने जा सकता है तो बिहारी दूसरे राज्यों में फैक्ट्री लगा भी सकता है- प्रशांत किशोर

पटना: प्रशांत किशोर ने एक जनसभा के दौरान कहा कि कई लोग सवाल करते हैं कि ये भाई, इतना मेहनत काहे कर रहे हैं। वोट मांग नहीं रहे हैं, हम लोग से कुछ लिए भी नहीं तो इतना मेहनत क्यों कर रहे हैं। पीके ने कहा कि कुछ लोग यह भी कहते हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री बनने आए हैं, इसलिए इतना मेहतन कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि आप मुझे नहीं जानते हैं, हम इतना छोटा सपना लेकर नहीं पैदा हुए हैं।

हम सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनने का सपना लेकर नहीं आए हैं। ये सपना लेकर आए हैं कि अपने जीवन काल में बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में देखें। अपने जीवन काल में देखना चाहते हैं कि गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा तमिलनाडु और पंजाब समेत पूरे भारत वर्ष से एक दिन लोग बिहार में आकर रोजी-रोजगार करे तब मानेंगे कि बिहार में विकास हो रहा है।

1 सौ बिहारी अगर मजदूरी करने जा सकता है तो बिहारी दूसरे राज्यों में फैक्ट्री लगा भी सकता है
हम बिहार के लोग मजदूर बनने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। बिहार के लोग मजदूर के सप्लायर नहीं बन सकते हैं। यहां के व्यवस्थाओं ने यहां के लोगों को मजदूर बना दिया है। देश में आज जिसको मजदूर की जरूरत है वो कहता है जाओ बिहार से मजदूर पकड़ कर ले आओ। आज किसी राज्यों में फसल नहीं कट रहा है तो कहता है 1 सौ बिहारी को पकड़ कर काम करवा लो। बिहार के लोग जो फैक्ट्री में काम कर सकते हैं वो फैक्ट्री लगवा भी सकते हैं।

किसी के माई के लाल में इतनी ताकत नहीं है कि वो प्रशांत किशोर को पैसे का लालच देकर खरीद ले, बिहार के सुधारे बिना मानेंगे नहीं
बिहार के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम पर भरोसा रखिए कोई पार्टी कोई धर्म-जात के लोग मुझे नहीं खरीद सकते चाहे वो कितना भी पैसा वाला क्यों न हो। मुझे कोई डरा नहीं सकता मैं डरने वालों में से नहीं हूं। देश में कोई माई का लाल नहीं है जो मुझे खरीद सकता है। जन सुराज आपका प्लेटफॉर्म है, ये मेरी पार्टी नहीं बल्कि पूरे बिहार के लोगों की पार्टी होनी चाहिए ऐसी व्यवस्था हम बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Om Birla हो सकते हैं लोकसभा स्पीकर, आज करेंगे नामांकन

https://youtube.com/22scope

Bihari Bihari Bihari Bihari Bihari

Bihari

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...