Advertisment

प्रशांत किशोर पर CPI M विधायक का तंज, न तो आंदोलन किया और न ही…

पटना: राजनीतिक रणनीतिकार और जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर आगामी 2 अक्टूबर को अपनी पार्टी का गठन करने जा रहे हैं। इस बीच प्रशांत किशोर लंबे समय से कभी एनडीए तो कभी राजद और विपक्षी दलों पर हमला करते रहते हैं। प्रशांत किशोर ने एक बार फिर अपने बयान से विपक्ष में खास कर राजद में खलबली मचा दी है।

प्रशांत किशोर के बयान पर पलटवार करते हुए भाकपा माले विधायक अजीत सिंह ने कहा कि पार्टी बनाने का अधिकार सबके पास है। कोई भी अपनी पार्टी बना सकते हैं। लेकिन प्रशांत किशोर ने न तो कोई आंदोलन खड़ा किया है और न ही वे स्वतंत्रता सेनानी हैं फिर भी वे अपने आप को बिहार में तीसरे विकल्प के तौर पर रख रहे हैं यह सब बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी 75 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बार चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ बिहार में आएगा।

बता दें कि प्रशांत किशोर ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को जीत दिलाई है। जब वे दूसरे को जीत दिला सकते हैं तो फिर खुद क्यों नहीं जीत सकते। प्रशांत किशोर ने बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में मुख्य टक्कर जन सुराज और एनडीए के बीच होगा। राजद और इंडिया गठबंधन विधानसभा चुनाव में कहीं नजर भी नहीं आएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Union Minister नित्यानंद राय ने विपक्ष पर साधा निशाना, तेजस्वी को लेकर कही ये बात…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

CPI M CPI M

CPI M

Highlights

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...