Advertisment

अगर वेजिटेबल मोमोज है आपको पसंद तो अपनाएं हमारा ये टिप्स, बदल जायेगा जायका

मोमोज के जायके की वजह से यह अब देश के कई हिस्सों में मिलने लगी है। ज्यादातर लोग वेजिटेबल मोमोज को शौक से खाते हैं। किसी भी बड़े फूड मार्केट में मिलने वाले वेजिटेबल मोमोज को लालमिर्च की चटनी के साथ खाने का मजा ही कुछ और होता है। मोमोज को पसंद करने वाले लोगों को कई बार इस डिश को घर पर न बना पाना अखरता है। हालांकि इस डिश को आसानी से घर में ही तैयार किया जा सकता हैं। हम आपको इसकी परफेक्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो कर घर में ही बाजार के जैसे स्वादिष्ट मोमोज को तैयार किया जा सकता है।

mom1 22Scope News

वेजिटेबल मोमोज बनाने में लगने वाली सामग्री

मैदा – 3 कटोरी
पत्तागोभी – 1/2 (बारीक कटी हुई)
पनीर – 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
लहसुन – 4 से 5 कलियां (कद्दूकस की हुईं)
काली मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून

कैसै बनाएं वेजिटेबल मोमोज

momoj1 22Scope News

1…….सबसे पहले मैदा लें और उसमे स्वादानुसार नमक और पानी डालकर नर्म गूंथ लें। सेट हो जाने के बाद गूंथे हुए आटे को ढककर रख दें। मोमोज में भराव करने वाली सामग्री तैयार करने के लिए एक बड़े कटोरे में कद्दूकस की गई पत्तागोभी, पनीर, हरा धनिया, प्याज और लहसुन को काटकर अच्छे से मिक्स कर लें। जो लोग प्याज और लहसुन से परहेज करते हैं वे इसे बिना इनके भी तैयार कर सकते हैं।

2….अब मिक्स सामग्री में थोड़ा तेल, नमक और काली मिर्च पाउडर मिला दें. इसके बाद इसे 1 घंटे तक
ऐसे ही रहने दें। ऐसा करने से कच्ची पत्तागोभी सॉफ्ट हो जाएगी. अब मैदे को लें और उसकी लोई को छोटी-छोटी और पतली पूरी के आकार की बेल लें। फिर इनके बीच में तैयार मोमोज सामग्री को भरना शुरू करें और इसे शेप देते हुए बंद कर दें। यह प्रक्रिया अपनाते हुए सारे मोमोज तैयार कर लें।

3……अब मोमोज को पकाने की बारी आती है। इसके लिए मोमोज का भाप वाला बर्तन लें. सबसे नीचे के पॉट में आधे से ज्यादा पानी भरकर गैस पर चढ़ा दें। फिर पहले सेपरेटर पर तैयार किए मोमोज रख दें और उन्हें गर्म पानी के पॉट पर लगाकर सेट कर दें। इसके प्रक्रिया के पूर्व बर्तन को चिकना जरूर कर लें। इसके बाद धीमी आंच पर भाप में मोमोज को 10 मिनट तक पकने दें।

4…..इसके बाद आपके वेजिटेबल मोमोज खाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। इसे लाल मिर्च की चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है। इस विधि से आप बाजार में जाकर मोमोज खाने के झंझट से बच जाएंगे और घर पर कभी भी किसी भी वक्त इसे आसानी से तैयार कर इसका स्वाद ले सकेंगे।

JPSC JSSC Vivad Jharkhand: छात्र आंदोलन पर झारखंड सरकार की सफाई,...

JPSC JSSC Vivad Jharkhand, रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच, कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों ने...

Babulal Marandi on Jharkhand CAG Report: CAG रिपोर्ट ने खोली हेमंत...

Babulal Marandi on Jharkhand CAG Report: झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: रांची विधानसभा घेराव पर पुलिस का बड़ा...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...